फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाई स्पीड में फ्री मिलेगी वाईफाई व हॉट स्पॉट सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्री मिलेगी हाई स्पीड वाईफाई हॉटस्पॉट सुविधा
विज्ञापन

ऊना में उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल की पहल
ऊना सचिवालय सहित सार्वजनिक स्थलों पर की सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
अब बीएसएनएल उपभोक्ताओं को ऊना सचिवालय सहित चिन्हित स्थानों पर हाई स्पीड फ्री वाईफाई, हॉटस्पॉट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू की है। इसका लाभ सभी उपभोक्ता उठा सकते हैं। मंडल अभियंता ऊना सुनील पुरी ने बताया बीएसएनएल ने जिला ऊना में निशुल्क सुविधा शुरू की है। इसमें बीएसएनएल वाईफाई, बीएसएनएल ब्रॉडबैंड, बीएसएनएल फोर जी प्लस और हाई स्पीड ब्रॉड बैंड सुविधा शामिल हैं। यह सेवा ऊना सचिवालय, रक्कड़ कॉलोनी, हरोली, टाहलीवाल, नंगड़ा, बंगाणा स्थानों पर शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसे सलोह, पंजाबर, पूबोवाल, लठियाणी, रायपुर मैदान, थानाकलां में शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बीएसएनएल ने संतोषगढ़ एक्सचेंज से हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सुविधा रेडियो फ्रिक्वैंसी पर भी उपलब्ध है। इस सुविधा से सभी ग्राहक जिन्हें लैंडलाइन इंटरनेट सुविधा नहीं मिल रही थी, उनको हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें