कारोबारियों की समस्या के हल का आश्वासन
व्यापार के समारोह में बोले गगरेट विधायक, सेवाभाव से आया राजनीति में
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपर चौक (ऊना)।
गगरेट विधानसभा के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि वह राजनीति में सेवाभाव से आए हैं और व्यापारियों की समस्याओं के लिए हर समय खड़े रहेंगे। मंगलवार को दौलतपुर लोनिवि विश्राम गृह में दौलतपुर व्यापार मंडल के एक कार्यक्रम में विधायक बोल रहे थे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। सड़क के चौड़ा होने की समस्या से दुकानदारों में भय की स्थिति है। कारोबारियों ने कहा कि बाजार में जाम की समस्या हर समय बनी रहती है। इसके लिए स्कूलों के बंद और खुलने के समय पुलिस की समुचित व्यवस्था करवाई जाए और दुकानदारों को बाजारों के साथ लगने वाले मेलों से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दौलतपर अस्पताल में वार्ड के रैंप और नप में आधे-अधूरे पड़े कार्य को हल करवाने की मांगें प्रमुखता से विधायक के समक्ष रखीं। विधायक राजेश ठाकुर ने इन सभी समस्याओं का समुचित हल करने के प्रयास किए जाने का वायदा किया। इस मौके पर दौलतपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल प्रधान प्रदीप शर्मा की अगुवाई में विधायक राजेश ठाकुर को शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राममूर्ति शर्मा, नरेंद्र, प्रोमिला, पार्षद रजनीश, रेखा, कृष्ण देवी, प्रमोद शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कंवर, गगन डोगरा, मोहन लाल शर्मा, अशोक कुमार, पंकज शर्मा, विकास, संजीव, केवल कृष्ण, धर्मजीत, राज कुमार, सतीश शर्मा, चरणजीत, कैप्टन सुनील उपस्थित रहे।