माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए लगी कतारें। संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार को 17 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह से ही लगी डबल लाइनें होटल संतोष तक पहुंच गईं। दिनभर श्रद्धालुओं को लाइनों में घंटों अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। कई श्रद्धालु गलत तरीके से भी लाइनों में घुस रहे थे। दर्शनों के लिए आए विक्रम, रमा, संतोष, रमन, मनु, सुनीता, इत्यादि ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु गलत तरीके से लाइनों में घुस रहे थे। इससे लाइनों में दर्शनों के लिए ज्यादा समय लग रहा था। मंदिर अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। 17 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुरक्षा कर्मियों को लाइनों को दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं। संवाद