फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाक कर्मियों ने केंद्र सरकार के प्रति जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर बिफरे डाक कर्मी
विज्ञापन

नौवें दिन जारी रही देशव्यापी हड़ताल
हक के लिए लंबे समय तक डटे रहने को तैयार हैं: दाता
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
हड़ताल पर चल रहे ग्रामीण डाक कर्मियों ने बुधवार को ऊना मुख्य डाकघर परिसर में धरना करते हुए पोस्टल बोर्ड और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल के नौवें दिन केंद्र सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट कर कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। केंद्रीय नेतृत्व ने दो टूक कहा है कि जब तक कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। जीडीएस यूनियन के परिमंडलीय सचिव दाता राम चंदेल ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार को जनता की परेशानी की परवाह नहीं कर रही है। इससे साफ है कि मौजूदा केंद्र सरकार को पोस्टल बोर्ड के आला अफसर सही तसवीर नहीं दिखा रहे हैं। बुधवार को परिमंडीय सचिव दाता राम चंदेल, बलवीर सिंह, बलविंदर कुमार, रामकुमार, जरनैल सिंह, अमित कुमार, राजकुमार, रामपाल, विमला देवी, शशि शर्मा, मोहिंद्र सिंह, राम प्रकाश, जुगल किशोर, हरजीत सिंह, शिव कुमार, सुच्चा सिंह, बलदेव, सुनील दत्त, राकेश कुमार, प्रमोद सिंह समेत अनेक डाक कर्मियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन कर पोस्टल बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें