साइकिल चलाओ, पेट्रोल बचाओ का दिया संदेश
मैहतपुर में छात्रों ने मनाया तेल बचाओ पखवाड़ा, निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शनिवार को साइकिल रैली निकालकर साइकिल चलाओ, तेल बचाओ का संदेश लोगों को दिया। गैस एवं पैट्रोलियम मंत्रालय के आह्वान पर स्थानीय स्कूली छात्रों ने साइकिल रैली निकाली। इस रैली को स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों बीएस चंदेल, बीके सांघी, अनिल सपाटिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। समिति पदाधिकारियों ने स्कूली छात्रों के जरिये संदेश दिया कि गैस और पेट्रो पदार्थों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए ताकि इसकी ज्यादा से ज्यादा बचत की जा सके। स्कूल के प्रशासक एवं समन्वयक डॉ. योगेश सूद ने कहा कि साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए जिससे पेट्रोल की बचत के साथ शारीरिक फिटनेस रख सकते हैं। रैली में हिस्सा लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी राकेश नैय्यर, सतपाल कालिया, उद्यमी विजय लौ, रामपाल, रोहित, एमआर राणा, सुनील शर्मा मौजूद रहे।