अंब (ऊना)। अंब-ऊना मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को अंब में आमने-सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालकों को चोट आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।