फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आया प्रवासी युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय आदर्शनगर में एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में युवक को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामपुर साहनी निवासी राजा (22) ऊना के आदर्श नगर में किराए के मकान में रहता है। मंगलवार सुबह वह अपनी छत पर कपड़े सुखाने गया था, इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसे जोर का झटका लगा और वह जमीन पर जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से राजा को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें