फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार में 16 हजार श्रद्धालूओं ने नवाया शीश

Mon, 01 Apr 2024 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से दर्शनों को जुटे भक्त, दस बजे के करीब श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड को कर गईं पार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को 16 हजार श्रद्धालूओं ने शीश नवाया। सुबह से लगी दर्शनों के लिए लाइनें सायं तक क्रम जारी रहा। भीड़ के चलते श्रद्धालूओं को दो से तीन घंटे तक लाइनों में अपनी बारी के लिए रुकना पड़ा। दिनभर मातारानी के भक्त माता के जयकारे लगाते हुए भेंटें गाते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। दूसरी ओर लिफ्ट से सुगम दर्शन प्रणाली से दर्शन करने के लिए भी श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही, लेकिन लिफ्ट से दर्शन करने वालों के लिए अलग से लाइन लगा दी गई, जिससे श्रद्धालुओं का लिफ्ट के आगे लगने वाला हुजूम नदारद रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला ने लिफ्ट पर लगने वाले हुजूम की खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद अब लिफ्ट पर लाइन लगा दी गई है। रविवार को सुबह दस बजे के करीब श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड को पार कर गई थीं। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ व्यवस्था बनाने को लेकर जगह-जगह होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों के इंचार्ज कुलदीप पटियाल की अगुवाई में जहां भी पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई है, वहां बेहतर व्यवस्था देखने को मिल रही है। रविवार के दिन श्रद्धालुओं को एक से डेढ़ घंटे में माता रानी के दर्शन करने को मिल रहे थे। उधर, मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार के दिन 16 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें