अंब (ऊना)। अंब थाना पुलिस ने कंढेर में एक कार सवार व्यक्ति से सोलह पेटी देसी और अंग्रेजी शराब और दो पेटी बीयर बरामद की है। जिसमें दस पेटी अंग्रेजी मार्का और छह पेटी देसी मार्का शराब शामिल है। पुलिस ने आरोपी अमित सिंह निवासी नैहरन पुखर जिला कांगडा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार देर शाम पुलिस ने कंढेर में अंब टिल्ला रोड पर यातायात चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार में ले जाई जा रही 16 पेटी शराब और एक पेटी बीयर बरामद की। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। संवाद