फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोक अदालत में 1558 मामले आपसी सहमति से निपटाए

Sat, 11 May 2024 06:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर ऊना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर ऊना में आए 5,865 मामलों के लिए 9 बेंच किए स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना भुवनेश अवस्थी की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के विवादों के निपटान के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश अनीता शर्मा ने बताया कि विवादों के निपटान के लिए और प्रार्थियों की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर में कुल 9 बेंच स्थापित किए थे। इसमें 5,865 मामले लोक अदालतों के पास सुनवाई के लिए रखे गए थे और इनमें से 1558 मामले लोगों की आपसी सहमति और न्यायिक अधिकारियों के प्रयासों से निपटाए गए l इनमें से 715 विवाद प्री लिटिगेशन के थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में एक्सीडेंट क्लेम, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, दीवानी मुकदमे और अपराधिक मामले जिनमे कानून के मुताबिक समझौते संभव थे, मौके पर ही निपटाए गए। कुल 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार 211 रुपए के वित्तीय मामले भी मौके पर दोनों पक्षों की सहमति से सुलझाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें