फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिविर में 154 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन नंगल ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। संत निरंकारी मंडल नंगल शाखा की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी ने रिबन काट कर शिविर का उद्घाटन किया। शाखा के प्रमुख विजय चौधरी के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में बीबीएमबी अस्पताल नंगल और सिविल अस्पताल श्री आंनदपुर साहिब से ब्लड बैंक की टीमें रक्तदानियों से रक्त एकत्रित करने पहुंची। शिविर में 21 महिलाओं सहित कुल 154 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर निरंकारी मंडल शाखा नंगल के प्रमुख विजय चौधरी ने कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से मिशन की गुरु सुदीक्षा की कृपा से पूरे भारतवर्ष की लगभग 500 से अधिक शाखाओं पर रक्तदान शिविरों की शृंखला आयोजित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें