फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में भरे जाएंगे अस्थाई कामगारों के 50 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का मौका है। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स नैस्ले इंडिया लिमिटेड ने अस्थाई कामगारों के 50 पद अधिसूचित किए हैं। मैसर्स नैस्ले इंडिया लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, तहसील हरोली में 7 जुलाई को सुबह 10 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में दसवीं और बारहवीं पास 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष आवेदक भाग ले सकते हैं। जन्मतिथि, योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचल प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों और छाया प्रतियों एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें