फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अनुराग आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हमीरपुर संसदीय हलके के सांसद अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ऊना सदर हलके के मैहतपुर से तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे। युवा मोर्चा के राज्य सचिव राजीव कालिया एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजन सहोड़ ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को सुबह साढे़ दस बजे मैहतपुर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कोटलाकलां में बाबा बाल आश्रम के समीप तिरंगा यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि आजादी का संदेश युवाओं तक पहुंचाने और नए भारत के संकल्प के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें राज्य भाजपा अध्यक्ष और सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू सहित जिले के अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सदस्य इस यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें