फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 15 हजार श्रद्धालुओं ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंगलवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और माता चिंतपूर्णी के पावन पिंडी के दर्शन किए। जहां डेरा बाबा रुद्रानंद से अधिष्ठाता हेमानंद के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया, दूसरी ओर अन्य स्थानों से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दिनभर श्रद्धालुओं की रौनक मंदिर में बनी रहीं। इससे क्षेत्र में वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु हाथों में माता रानी के झंडे उठाए जयकारे लगाते हुए माता की भेंटें गाते श्रद्धापूर्वक मंदिर पहुंच रहे थे। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि मंगलवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें