फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर में 15 हजार ने शीश नवाया

विज्ञापन
श्री चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए लाईनों  में बारी का इंतजार करते मां भक्त।संवाद
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दर्शनों के लिए लगी दोहरी लाइनें होटल संतोष तक पहुंच गईं थीं और दिनभर श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से अपनी बारी की प्रतीक्षा की। दूसरी ओर सुगम दर्शन प्रणाली से दर्शन करने वालों की संख्या भी काफी रही। पंजाब से आए श्रद्धालुओं सुनील कुमार, रमन, अनिल, कुंदन इत्यादि ने बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी भरने के लिए 3 से 4 घंटे का समय लग रहा था। पंजाब के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली इत्यादि प्रांतों से भी पहुंच रहे हैं। होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर सिंह ने बताया कि शनिवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में दर्शनों के लिए लंबी लाइनें होटल संतोष तक पहुंच गईं थीं और व्यवस्थाएं बनाने में सुरक्षा कर्मियों ने काफी मेहनत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें