बंगाणा (ऊना)। जल शक्ति विभाग डिविजन थानाकलां के तहत पैरा पंप ऑपरेटर्स, पैरा फिटर व मल्टीपर्पज वर्कर्स पदों के लिए शारीरिक एवं स्किल टेस्ट सोमवार से शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पंप आपरेटर के पदों के लिए आवेदन पात्रों ने आवेदन किया था। चौथे दिन वीरवार को आवेदनकर्ताओं में अंग्रेजी के ए से एच के बीच सभी अल्फाबेट नाम वाले स्किल एवं फिजिकल टेस्ट के लिए जल शक्ति विभाग डिविजन थानाकलां के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार टेस्ट में 227 के लिए आवेदन किया गया था। इसमें 145 पात्रों ने परीक्षण में भाग लिया, जबकि 78 किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहे। इन पदों के टेस्ट के लिए मौजूद जल शक्ति के अधिकारियों ने मल्टीपर्पज आवेदकों से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराईं तथा उनकी शारीरिक दक्षता का भी परीक्षण किया। अब तीसरे दिन वीरवार को पंप आपरेटर श्रेणी में आई से पी तो 27 सितंबर को क्यू से जेड अल्फाबेट नाम के अभ्यर्थी सुबह 10 से शाम 05 बजे तक भाग लेंगे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अलग से कोई काॅल लैटर जारी नहीं होगा। सभी श्रेणियों के पात्र अपने प्रमाणपत्र एवं संबंधित दस्तावेज लेकर आएंगे।
वहीं, जल शक्ति विभाग थानाकलां के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि पंप आपरेटर वर्कर्स के लिए स्किल एवं फिजिकल टेस्ट लिया गया है। दस्तावेजों में सही पाए जाने वाले सभी आवेदनकर्ता यहां टेस्ट में पहुंचे हैं।