फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भरवाईं चौक पर 142 ग्राम अफीम और 301 ग्राम चूरा पोस्त बरामद

Tue, 21 Apr 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मोइन पुलिस थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भरवाईं चौक के समीप नाकेबंदी के दौरान एक छोटी गाड़ी को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 142 ग्राम अफीम और 301 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष (44) निवासी नागौर (राजस्थान) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रानीताल के रसुह चौक क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस नशे की तस्करी से जुड़े किन-किन लोगों के संपर्क में था। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें