फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश की सुरक्षा की बचनबद्धता सराहनीय: धीमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौवंश की सुरक्षा सराहनीय : धीमान
विज्ञापन

शिव सेना हिंद ऊना इकाई की बैठक, प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र धीमान ने की बैठक
मार्च में ऊना में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
शिव सेना हिंद ने विभिन्न मुद्दों को लेकर ऊना में बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता शिव सेना हिंद के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र धीमान ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसडी वशिष्ठ और हरबंस पठानिया ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में प्रदेश सरकार ने गौवंश की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदम की सराहना करते हुए एसडी वशिष्ठ ने कहा कि प्रदेश सरकार और पशु पालन मंत्री की ओर से गौवंश की रक्षा के प्रति वचनबद्धता के साथ जो कदम उठाए जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं, वह पशु पालन मंत्री का स्नातन धर्म के प्रति गौवंश की रक्षा के लिए समर्थन करते हैं। शिव सेना हिंद के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में जितने भी शक्तिपीठ हैं या जितने भी धार्मिक ट्रस्ट हैं। अगर उनका चढ़ावा 10 से 15 फीसदी गौवंश की रक्षा के लिए लगाया जाए तो गौवंश पालन में सरकार को काफी सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि वे इस सुझाव को लेकर जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष हरीश अटवाल, प्रदेश महासचिव ठाकुर भाग सिंह, जिला ऊना प्रभारी राजीव मैनन, जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कालिया, जिलाध्यक्ष शिव सेना हिंद रक्तदान विंग हरीश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें