फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत बसोली गांव में करंट लगने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान बसोली निवासी कश्मीरी लाल पुत्र खुशी राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात बसोली निवासी कश्मीरी लाल घर में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। वृद्ध के चिल्लाने पर परिजनों ने तुरंत लाइट बंद की और अचेत अवस्था में पड़े वृद्ध को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें