फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अब देना होगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद ऊना की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी ने की। इसमें सफाई व्यवस्था और गारवेज डंपिंग के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्षदों और दुकानदारों ने सफाई व्यवस्था व गारवेज डंपिंग को लेकर अपने सुझाव रखे। शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए ट्रॉलियों से कूड़ा कचरा एकत्रित करने के लिए शुल्क लेने बारे सुझाव लिए गए। अमरजोत ने कहा कि शहर की सुंदरता पर पूरा फोकस किया जा रहा है। इसके लिए सभी वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा कचरा एकत्रित किया जा रहा है जिससे गलियों में कूड़े की डंपिंग बंद हो गई है। डंपर साफ होने पर भी कूड़ा जमा रहता है। उन्होंने कहा कि बैठक में षार्षदों व दुकानदारों के सुझाव आए हैं। जिन पर जल्द ही आगामी बैठक में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घरों, दुकानों, ढाबों, सब्जी विक्रेताओं और होटलों से ट्रॉलियों में कूड़ा कचरा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद घरों से 30 रुपये प्रतिमाह, दुकानों से 50 रुपये, ढाबा और सब्जी विक्रेताओं से 100 रुपये और होटल मालिकों से प्रतिमाह 200 रुपये शुल्क लेगी। कूड़ा कचरा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए डोर टू डोर पैसा देंगे, उन्हें बाकायदा उसकी रसीद मिलेगी। अमरजोत ने कहा कि जो दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर गंदगी फैलाकर शहर को सुंदरता को खराब करते हैं, उस पर प्रतिबंध लगेगा। उन्होंने कहा कि चालान होने पर कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। इस बारे में नगर परिषद अगली बैठक में निर्णय ले सकती है। उन्होंने कहा कि बेंडर जोन फाइनल स्टेज में है। उसके बाद कोई रेहड़ी सड़क पर नहीं दिखेगी। रेहड़ी धारकों को बेंडर जोन में स्थान अलॉट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाए हैं उनके खिलाफ अगले चरण में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसडीएम के साथ दुकानों के छज्जे इत्यादि तोड़े जाएंगे। बैठक में रमेश कुमार, पवन कपिला, शिव कुमार सैनी, सोनिया पुरी, शिवानी पुरी, अनंतवीर और सुलिंद्र कुमार सहित होटल व ढाबा मालिक और सब्जी विक्रेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें