फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब टिकट के चाहवान ने रोक दिया भाजपा का रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। भाजपा में टिकट के एक चाहवान को अपने पक्ष में नारेबाजी कर माहौल बनाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसे पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा। दरअसल, शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा टाहलीवाल में प्रवेश करने के उपरांत कुछ ही दूरी पर पहुंची तो एक नेता अपने समर्थकों के साथ रथ यात्रा का स्वागत करने के लिए खड़े हुए थे। जबकि इससे पहले हरोली भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. राम कुमार की अगुवाई में यात्रा का स्वागत हो चुका था। रथ यात्रा में नेता ने पहले अपने समर्थकों के साथ रथ पर बैठे सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष को पटका देकर समानित करना चाहा, लेकिन ऊपर से इशारा हुआ कि गाड़ी लॉक की जाए। यह देख नेता ने बंपर पर चढ़ कर ही पटके शीर्ष नेताओं के हाथों में पकड़ा दिए। इस दौरान नेता ने भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की कोशिश की, लेकिन वह पूरे विश्वास के साथ नारा नहीं लगा सके। इसे देख प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और सांसद अनुराग ठाकुर ने पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इसी बीच उस नेता के समर्थकों ने हमारा विधायक कैसा हो...पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती तैश में आ गए और उन्होंने तल्खी में आकर मंच से ही सरेआम कह दिया कि जिसकी पार्टी में प्राथमिक सदस्यता भी नहीं है, उसे पार्टी टिकट कैसे मिल सकता है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यहां से दफा हो जाओ। अध्यक्ष ने यहां तक कहा कि ज्यादा जरूरत है तो कांग्रेस में चले जाओ। सत्ती ने कहा कि बेशक कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन तकनीकी तौर पर कार्यकर्ता की सदस्यता और नैतिक तौर पर उसकी पार्टी के प्रति निष्ठा भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें