फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर में ऑनलाइन लाॅटरी और जुआ खेलते 14 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सुबह तीन बजे दुकान से दबोचे सभी, 5.47 लाख कैश बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल/ऊना। नंगल के समीप स्थित मैहतपुर में पुलिस ने अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी और जुआ खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार सुबह करीब तीन बजे दबिश देकर कार्रवाई की, जिसमें मौके से 5.47 लाख रुपये बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मैहतपुर और आसपास के क्षेत्र में अवैध ऑनलाइन लॉटरी, दड़ा सट्टा और जुआ खेलने का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ छापा मारा। पुलिस की टीम के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई और वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार (नंगल), राहुल व विजय (वाल्मिकी मोहल्ला, होशियारपुर), दीपक शर्मा (शशि नगर गुज्जा पीर, जालंधर), दीक्षित (हरियाणा, जिला होशियारपुर), सुरेंद्र पाल (बहादुरपुर, नजदीक वाल्मीकि मोहल्ला, होशियारपुर), त्रिलोचन सिंह (धालीवाल डोना, कपूरथला), तनुज कुमार (राजनगर, नंगल), अमनदीप (दशमेश कालोनी, रुपनगर), चंद्रशेखर (न्यू गोविंद नगर अमन, जालंधर), चंदन ओवराय (माता रानी मोहल्ला, रुपनगर), विकास (टेगौर नगर, जालंधर), रोहित हंस (नंगल) और राजेश कुमार (नंगल टाउनशिप) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें