जिला न्यायालय ऊना में आयोजित लोक अदालत के दौरान मौजूद लोग। स्रोत संवाद
- फोटो : mathura
8516 मुकदमे लोक अदालतों के पास सुनवाई के लिए रखे गए
जिला न्यायालय परिसर ऊना में राष्ट्रीय लोक अदालत में हुई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना नरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें प्रार्थियों के कानूनी विवादों का आपसी सहमति और न्यायाधीशों के प्रयास से मौके पर ही निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश अनीता शर्मा ने बताया कि विवादों की सुनवाई और प्रार्थियों की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर में कुल आठ स्थान (बेंच) स्थापित किए थे। इसमें 8516 मुकदमे, मामले लोक अदालतों के पास सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें से 1360 मामले लोगों की आपसी सहमति और न्यायिक अधिकारियों के प्रयासों से निपटाए गए। 762 विवाद प्री लिटिगेशन के थे। इनमें से 69 मामले मौके पर निपटाए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में एक्सीडेंट क्लेम, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, दीवानी मुकदमे और आपराधिक मामले, जिनमें कानून के मुताबिक समझौते संभव थे, मौके पर ही निपटाए गए। कुल 1,81,15,498 रुपये के वित्तीय मामले भी मौके पर दोनों पक्षों की सहमति से सुलझाए गए।