ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 133 चालान कर 56000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इसी तरह अवैध खनन करते दो वाहन भी पकड़े गए हैं, जि नपर 4700 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर आठ लोगों से 600 रुपये जुर्माना प्राप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग यातायात नियमों की लगातार अवहेलना करते पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बेशक उनका चालान काट हिदायत देकर उन्हें छोड़ देते हैं, लेकिन यह लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सड़क नियमों का पालन करें। इससे प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों से बचा जा सकता है। संवाद