फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर की चपेट मेें आने से कामगार की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के धमांदरी स्थित स्टोन क्रशर की चपेट में आने से 20 वर्षीय कामगार की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अंकित निवासी नौशेहरा, शाहजहांपुर, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक धमांदरी स्थित स्टोन क्रशर पर रविवार रात अंकित काम कर रहा था। काम करते हुए अंकित पट्टे में फंस गया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल स्थित शव हाउस मेें रखा है। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें