फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा बंद, मरीज हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
108 एंबुलेंस सेवा बंद; मरीज बेहाल, ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंची प्रसूता
विज्ञापन

निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाए गए मरीज, 108 नंबर डायल करने पर नहीं मिली सुविधा
आपात स्थिति में 108 की मदद मांगते रहे मरीज, मिला रहा तकनीकी समस्या का हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा आपात स्थिति में जरूरतमंदों को भुगतना पड़ा। बुधवार को जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा न मिलने से आपात स्थिति में मरीजों को निजी वाहनों से पहुंचते देखा गया। सड़क हादसे होने पर या प्रसव पीड़ा सहित अन्य आपात स्थितियों में 108 नंबर डायल करने वाले लोगों को कोई मदद नहीं मिल पाई। लोग निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे। प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला के परिजनों ने जब आपात स्थिति में 108 सेवा पर फोन लगाया तो उनको पहले वेटिंग में लगवाया। कुछ देर बाद कस्टमर केयर से बात होने पर तकनीकी समस्या के चलते सेवा का लाभ नहीं मिलने का हवाला दिया गया। परिजनों ने जैसे तैसे करके ऑटो रिक्शा से प्रसूता को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सड़क हादसों में घायलों को आपात स्थिति में लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों को इस बारे में पता भी नहीं था कि 108 सेवा बंद चल रही है। लोग एक उम्मीद के साथ 108 नंबर पर मदद मांगते रहे। वहीं जिला अस्पताल से गंभीर हालत में पीजीआई रेफर होने वाले मरीजों को भी निजी एंबुलेंस से पीजीआई भेजा गया।
जिला में नौ के करीब 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है जबकि 102 की संख्या छह के करीब है। बुधवार को हड़ताल के चलते दोनों सेवाएं ठप रहीं।
108 एंबुलेंस सेवा ऊना के प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि जल्द ही 108 सेवा लोगों के लिए उपलब्ध होगी। 108 सेवा लोगों की मदद के लिए हर समय प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें