फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने मरवाड़ी बैरियर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने मरवाड़ी बैरियर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

नियमित वाहनों की जांच के दिए निर्देश
चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
अमर उजाजा ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने मंगलवार को दौलतपुर चौक के बबेहड़ एवं रायपुर में हुई लूटपाट एवं चोरी की वारदात का जायजा लिया। एसपी पीड़ित रविंद्र राणा एवं किशोरी लाल के घर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की। उनके साथ एएसपी अमित शर्मा और डीएसपी मनोज जंबाल भी उपस्थित रहे। एसपी ने घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए स्थानीय चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया को सख्त निर्देश दिए। एसपी करीब दो घंटे तक दौलतपुर चौक क्षेत्र में रहे और उन्होंने हिमाचल पंजाब बॉर्डर पर मरवाड़ी बैरियर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आदेश दिए कि बैरियर पर नियमित तौर पर पुलिस बल तैनात रहेंगे और हर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग होगी। इसके अतिरिक्त पंजाब बॉर्डर लगते रास्तों पर अस्थायी नाके लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। एसपी ने दलबल सहित टोल टैक्स बैरियर और पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली एवं अन्य प्रबंधों की जानकारी दी। एसपी दिवाकर शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि क्षेत्र में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है और बबेहड़ और रायपुर की घटनाएं दोबारा नहीं होने दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें