फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला महंता में दो घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला महंता में दो मकान राख
विज्ञापन

आग से दो परिवारों को भारी नुकसान
स्थानीय लोग भी नहीं पा सके आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के नजदीकी गांव धर्मशाला महंता में दो स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। अग्निकांड की घटना में भारी नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय दोनों घरों में ताले लगे हुए थे। दोनों घरों को आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय लोग और प्रधान गुरमीत कौर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। जानकारी के मुताबिक दो स्लेटपोश मकान बाल किशन और चमन लाल के थे। बाल किशन जो जालंधर में परिवार के साथ रहता है, जबकि चमन लाल ने ज्वाल में अपना मकान बनाया हुआ है। दोनों के ये पुराने मकान थे और महीने में एक दो बार यहां आकर इन मकानों में रहते थे। इससे मकान के अंदर बेड और अन्य जरूरी सामान भी रखा हुआ था, जो पूरी तरह आग की भेंट चढ़कर गया। जिस समय आग लगी, उस दौरान दोनों परिवार वालों के सदस्य जालंधर और ज्वाल में थे। स्लेटपोश मकानों की जलने की खबर दोनों परिवार वालों को दे दी गई है। इस घटना में दोनों परिवार वालों का भारी नुकसान बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला महंता में दो मकानों के जलने की घटना हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें