फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में ऊना ने हमीरपुर को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत इंदिरा मैदान में मंगलवार को ऊना एवं हमीरपुर के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इसमें ऊना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत हासिल की। ऊना की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हमीरपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 268 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें बल्लेबाज शुभम अरोड़ा ने 49, एकांत सेन ने 43 और आतिश ने 43 रन बनाए। ऊना की ओर से गेंदबाजी में विपुल शर्मा ने 4 विकेट झटके, जबकि अंकुश ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। शिवम पुरी और नितिन ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊना की टीम ने 47.4 ओवर में चार विकेट खोकर 269 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज प्रियांशु ने 78 रन, अमित कुमार ने 84 रन, विपुल ने 56 एवं अंकित ने 28 रन का योगदान टीम को दिया। हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी में अभिनय, विनय, अर्जुन एवं अभिषेक को एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें