फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूई धागा रेस में अनीता और मनोज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वार में वार्षिक अंतर सदन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत लैमन रेस में पलक, सीमा, हनीफ खान तथा अभिषेक चौधरी प्रथम रहे। सूई धागा रेस में अनीता और मनोज कुमार प्रथम रहे। सौ मीटर दौड़ में लड़कियों के वर्ग में गांधी सदन में अनीता, आजाद सदन में शहनाज प्रथम रही। लड़कों में आजाद सदन के सुजल और झांसी सदन के विकास ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वॉलीबाल में लड़कियों के वर्ग में गांधी सदन और लड़कों के वर्ग में सुभाष सदन प्रथम रहा। इस मौके पर स्कूल के नरेश शर्मा, रतन चंद, संजीव कुमार, देसराज, जगमोहन शर्मा, डीपीई राजेश, राजीव कौशल, राजीव कुमार, अजनीश सूद, राकेश कुमार, पीईटी अशोक कुमार, सुमन बाला, निशा तथा कविता सहित अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें