भाषण प्रतियोगिता में शिवा सदन प्रथम
एसएसआरवीएम में मनाया यूएनओ सप्ताह
ऊना। एसएसआरवीएम स्कूल ऊना में यूएनओ सप्ताह मनाया गया। इसमें बच्चों को अलग-अलग तरह की जानकारी दी गई। सप्ताह के अंतिम दिन चारों सदनों के छात्रों में यूएनओ पर प्रतियोगिताएं करवाई गई। चारों सदनों के बच्चों को विभाजित कर महाद्वीप का रूप बनाया गया। इसमें विश्व में बढ़ रहा आतंक विषय पर विचार जताए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रदीप कोर और इंदू शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में शिवा सदन प्रथम, कृष्णा द्वितीय व दुर्गा सदन तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल प्रधानाचार्य मदन शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।