फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंबर में पेयजल को हाहाकार, बारिश से टूटे पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के गांव झंबर में पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। हालत यह है कि लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आईपीएच की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों गुरदयाल चंद, त्रिलोक चंद, जीवन, सलोचना देवी, राम प्यारा, विश्न चंद, संजू, सोमनाथ, कश्मीर चंद, अशोक कुमार, चमन लाल, सुरेंद्र कुमार, सोहन लाल, गणेश दत्ता, संजीव कुमार, राजेश कुमार, विश्रदास सहित अन्य ने कहा कि करीब एक महीने से पूरेे गांव में पेयजल समस्या बनी हुई है। पानी की सप्लाई नाममात्र है। उन्होंने कहा कि कई बार आईपीएच विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पीने का पानी न मिलने से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को समस्या के बारे में पता होने के बावजूद विभाग अनदेखी कर रहा है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि आईपीएच विभाग झंबर गांव में पेयजल समस्या को सुचारु करवाने में नाकाम साबित हुआ है। बारिश से आए पानी के बहाव से पानी के पाइप टूट गए थे, जिनको दुरुस्त करवाना विभाग ने मुनासिब नहीं समझा। विभाग ने अन्य पाइपों से वार्ड पांच में सप्लाई को बहाल तो किया लेकिन यह सप्लाई नाकाफी है। इससे समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने आईपीएच विभाग को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का हल न हुआ तो वे विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उधर, आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. एनएम सैणी ने कहा कि शीघ्र समस्या का हल कर दिया जाएगा। विभाग लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए बचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें