फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले से युवक लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के गलुआ में सांड के हमल से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को लहूलुहान हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गलुआ निवासी राजन (36) गत रात्रि ऊना में काम कर वापस घर की ओर जा रहा था कि रास्ते में एक सांड ने उसे टक्कर मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। राजन के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और उसे कड़ी मशक्कत कर सांड के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में उपचार दिया गया है। जिले में लावारिस पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना अस्पताल में पशुओं के हमलों से घायलों को उपचार के लिए लाया जा रहा है। इससे पहले कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें