फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निजी कंपनी में भरे जाएंगे 13 पद, साक्षात्कार कल होंगे

Tue, 15 Jul 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बद्दी की निजी कंपनी में गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक के पांच पद, टर्नर के तीन और फिटर के पांच पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेडों में डिप्लोमा और आईटीआई तथा आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की दो फोटो, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 98820-36299 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें