फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: 1.28 करोड़ से सुधरेंगे अजोली से पोलियां बीत सड़क के ब्लैक स्पॉट

Sun, 19 Feb 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश बसन
विज्ञापन

ऊना। अजोली से पोलियां बीत सड़क पर हादसों में कमी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सतर्क हो गया है। आने वाले दिनों में सड़क पर ब्लैक स्पॉट के सुधार का कार्य किया जाएगा। पंजाब सीमा से सटे अजोली से पोलियां बीत तक सड़क पर विभाग ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां दुर्घटना के संबंध में सचेत रहने के लिए लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के उचित प्रबंधों को पूरा करेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तकरीबन 1.28 करोड़ रुपये की राशि भी व्यय की जाएगी। राशि के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का कार्य आरंभ कर दिया है। टेंडर होने के बाद संबंधित ठेकेदार इस कार्य को आने वाले तीन माह में पूरा करेगा। करीब 40 किलोमीटर के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड, सीमेंट की दीवार और दुर्घटना से बचाने वाले क्रैश बैरियर सड़क किनारे पर लगेंगे।
सड़क पर हो चुके हैं कई हादसे
अजोली से वाया संतोषगढ़, टाहलीवाल और उसके बाद पोलियां बीत तक सड़क पर कई दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं। सड़क पर बठला दा कारखाना, संतोषगढ़ के पेट्रोल पंप मोड़, नया बस अड्डा चौक, पुल से पूर्व मोड़, टाहलीवाल, लालूवाल, अमराली में औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग इससे आगे पोलियां तक पुराने ब्लैक स्पॉट पर सुधारीकरण होना वर्तमान समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा काम
अजोली, संतोषगढ़ से पोलियां मार्ग पर ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए 1.28 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि का टेंडर ऊना लोक निर्माण विभाग के कार्यालय की ओर से प्रक्रिया में रखा गया है। टेंडर अवाॅर्ड होने के बाद संबंधित ठेकेदार इस कार्य को अगले तीन माह में पूरा करेगा।
-जीएस राणा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें