फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार ने नवाया मां के दर पर शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार ने नवाया मां के दर पर शीश
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, गर्मी भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम
प्रसिद्ध गायक नरेंद्र चंचल ने भी टेका माथा, रात साढ़े 12 बजे खुल गए थे कपाट
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं(ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ा। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देर रात करीब साढ़े 12 मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए खोल दिए थे। रविवार को सुबह से ही माता रानी के दर्शनों को श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। देर शाम तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां की पवित्र पिंडी के दर्शन किए। दिन भर पर समूचा मंदिर क्षेत्र मां के जयकारों से गूंजता रहा। भीषण गर्मी में भी मां के भक्तों के कदम रुके नहीं और पुराने बस स्टैंड पर मां के भक्तों के लिए छायादार टैंटों और सड़क टाट बिछाने की व्यवस्था की हुई थी। रविवार के दिन प्रसिद्ध गायक नरेंद्र चंचल में भी मां के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने उन्हें मंदिर में माथा टेका और पूजा करवाई। इसके बाद नरेंद्र चंचल के कई प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी फोटो भी खिंचवाई। रविवार के दिन शंभू बैरियर के पास तलवाड़ा बाईपास पर घंटो वाहनों का जाम लगा रहा। जिससे रूट की बसें घंटो इस जाम में फंसी रही। बाद में पुलिस कर्मियों ने मौके पर आकर जाम को खुलवाया। रविवार को मंदिर में सिविल ड्रेस में पुलिस के मौजूद रहने पर किसी भी श्रद्धालु की जेब नहीं कटी। मां के दरबार आने वाले सभी श्रद्धालु लाइनों में लगकर ही दर्शन करते दिखे। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार मे हाजिरी लगाई है। सभी श्रद्धालुओं को कतारों में ही दर्शनों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें