नंगल। अजौली के समीप पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार (65) पुत्र धन्नी राम निवासी दबखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अजौली के समीप एक कार और साइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक चंडीगढ़ से वापस अपने घर हमीरपुर की तरफ आ रहा था कि अजौली में हादसा पेश आ गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।