फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....जो बोले सो निहाल से गूंजा ऊना शहर

विज्ञापन
ऊना में पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय में मंगलवार को बाबा साहिब सिंह बेदी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें पंजाब सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में साध संगतों ने शिरकत कर बाबा साहिब सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने तलवार बाजी एवं अन्य प्रदर्शनों के हैरतअंगेज कारनामे पेश कर सबको हैरत में डाल दिया। वहीं, संगतों ने ढोल-नगाड़ों की ताल पर खूब भंगड़ा डाला। इस दौरान पूरा शहर जो बोले सौ निहाल सत श्रीकाल से गूंजता रहा। नगर कीर्तन बाबा बेदी किला से आरंभ होकर स्थानीय बस स्टैंड, रोटरी चौक, मेन बाजार से होकर वापस किला बाबा बेदी साहिब में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पांच प्यारों के आगमन के चलते संगतों ने उनके स्वागत के लिए जल से धोकर रास्ता साफ किया। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया था और साथ में संगत सतनाम श्री वाहेगुरु शब्द का जाप करती चल रही थी। वहीं ट्रैक्टरों पर सजाई गई झांकियां, घोड़े एवं हाथी भी नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण रहे। बाजारों में जगह-जगह बाबा के सेवादारों की ओर से नगर कीर्तन में शरीक हुई संगतों के लिए चाय बिस्कुट एवं जलपान की व्यवस्था कर रखी थी। नगर कीर्तन को देखने के लिए स्थानीय लोगों का हजूम उमड़ा रहा। इस अवसर पर प्रीतपाल सिंह, संत अनूप सिंह, बाबा हरपाल सिंह, बाबा हरबंस सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, भाई जगरूप सिंह, भाई सतनाम सिंह, भाई गोपाल सिंह, भाई जोगमान सिंह, भाई बलविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, भाई कर्मजीत सिंह, भाई हरविंद्र सिंह, भाई सतनाम सिंह, भाई तारा सिंह, भाई दर्शन सिंह, धर्म सिंह, अर्शदीप सिंह, मक्खन सिंह, जीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, गुरमेज सिंह, सोढ़ी सिंह, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें