पेखूबेला में एनएसएस शिविर का आगाज
प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर ने किया शुभारंभ, 80 स्वयंसेवी ले रहे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि और प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर ने किया। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों से अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि उन्हें अपने व्यक्तित्व को संवारने के लिए सामाजिक एवं सामुदायिक सहभागिता में सक्रियता से जुड़ना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह राठौर ने बताया कि शिविर में 80 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं जिसमें 50 छात्र और 30 छात्राएं भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वयंसेवियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर राजेश कुमार, विमल राठौर, रथीश, सीमा, संदीप, धर्मेंद्र, प्रवीण कुमार, सरिता, अनामिका शर्मा, सारिका, नेहा नेगी, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, एसएस दास, अनीता, गीता बिंद्रा, अशोक कुमार, सुग्रीवानंद, धर्म चंद, हरी दास, शिल्पा आदि मौजूद थे।