ऊना। अंब क्षेत्र के तहत सूरी गांव में लावारिस कुत्ते ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को काट लिया। घायल हालत में व्यक्ति को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह (45) निवासी सूरी वीरवार दोपहर को अपने घर के समीप रास्ते में जा रहा था कि तभी उस पर लावारिस कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुलदीप के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने कुलदीप को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है।