फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर में 12 हजार श्रद्धालुओं टेका माथा

Wed, 17 Jun 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चिंतपूर्णी(ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में सुबह से ही दर्शनों के लिए लाइनें लग गई जो कि दोपहर तक पुराना बस स्टैंड पार कर गई। दिनभर श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। गौरतलब है कि आजकल पड़ोसी राज्यों में बच्चों को छुट्टियां हैं और मंगलवार का दिन भी भीड़ रहने का मुख्य कारण रहा। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंगलवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल और सुव्यवस्थित लाइनें लगाई गईं ताकि किसी को परेशानी न आए। दूसरी ओर सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें