फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार 12000 श्रद्धालु नतमस्तक

Mon, 19 Aug 2024 03:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी ज्येष्ठ के रविवार को सजा दरबार का दृश्य
विज्ञापन
ऊना। ज्येष्ठ के रविवार को सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार में भक्त दर्शन करने के लिए सुबह से जुटे रहे। 12,000 के तकरीबन श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी भरी।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह के समय भले ही श्रद्धालुओं के आने की तादाद कम रही, लेकिन 10 बजे के बाद माता के दरबार से लेकर पुराना बस अड्डा तक डबल लाइनों में श्रद्धालु अपनी बारी का कतारों में खड़े होकर माता का दर्शन करने के लिए इंतजार करते नजर आए। पूर्व दिनों की अपेक्षा रविवार को श्रद्धालुओं की तादाद ज्यादा नजर नहीं आई। मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर 16 के तकरीबन होमगार्ड के जवान तैनात कर रखे हैं, जो कि मंदिर में माता के दर्शन के लिए कतारों में श्रद्धालुओं की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात किए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर प्रबंधन की ओर से होमगार्ड के अलावा एक्स सर्विसमैन भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किए गए हैं।
सावन माह में अष्टमी के मेले संपन्न होने और संक्रांति के बाद यह ज्येष्ठ का रविवार था। ऊपर से श्रद्धालुओं का भी आना-जाना सामान्य की तरह इस रविवार के दिन देखा गया। यहां पर पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं ने रविवार को माता के दर्शन किए और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटे। होमगार्ड प्लाटून कमांडर जगीरी लाल के अनुसार इस ज्येष्ठ रविवार को श्रद्धालुओं का आना-जाना सामान्य ही रहा। दोपहर के समय भले ही मंदिर की प्रवेश द्वार से लेकर पुराने बस अड्डा तक डबल लाइनें रहीं, लेकिन पूर्व के मुताबिक श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं देखी गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर मंदिर प्रशासन की ओर से सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से लोग माता के दरबार तक पहुंचने में सुविधा का लाभ लेते हुए नजर आए, यहां पर श्रद्धालुओं के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं मंदिर प्रबंधन की ओर से की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें