फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ में भंडारा लगाने गए मैहतपुर के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ में भंडारा लगाने गए मैहतपुर के युवा
विज्ञापन

यात्रियों के लिए मनी गांव में लगाएंगे भंडारा, मिनी ट्रक यूनियन ने नि:शुल्क भेजी है गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना )। शिव बर्फानी सेवा सेवा मंडल दिल्ली की मैहतपुर शाखा के सदस्य मंगलवार को भंडारे का सामान लेकर अमरनाथ के लिए रवाना हुए। स्थानीय सेवा मंडल के सदस्य बालटाल रोड स्थित मनी गांव में विशाल भंडारा लगाते हैं। सेवा मंडल के सदस्यों की अगुवाई जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ कर रहे हैं। भंडारे का सामान ले जाने के लिए मैहतपुर मिनी ट्रक यूनियन ने गाड़ी भेजी है। मंगलवार को अमरनाथ में भंडारे की सेवा के लिए सौरव, पारस, विशु, रोहित, नितिश, मनु सहोड़, लक्की, विनोद, दिनेश, पंकज कुमार, रविदत्त, कमलदेव, तिलकराज, संजीव, महेश, परमजीत सिंह, सतपाल, अरूण कांडा, सुशील राणा, भारत भूषण रवाना हुए। बाबा बर्फानी सेवा मंडल के पदाधिकारियों के मुताबिक भंडारे के लिए स्थानीय लोगों से पांच लाख की सहयोग राशि एकत्र हुई है जिसे भंडारे में खर्च किया जाएगा। जो राशि बचेगी, उसे अगले वर्ष के लिए जमा कर दिया जाएगा। मैहतपुर से मिनी ट्रक यूनियन के प्रधान नरेंद्र कुमार रायजादा, परमजीत सिंह, राजेंद्र चौधरी और राजेंद्र कुमार ने सेवा मंडल को रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें