फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोइंया का पंकज बालीवुड में बॉडीगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोइंया का पंकज बालीवुड में ‘बॉडीगार्ड’
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा ब्लॉक की पंचायत प्रोइयां कलां के वार्ड नंबर तीन के स्वर्गीय पुरुषोत्तम भरवाल माता रीता भरवाल के घर में जन्मे 22 वर्षीय पंकज भरवाल ने बालीवुड में अपनी एंट्री करके प्रदेश के बालीवुड कलाकारों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा दिया है। पंकज ने 2 मार्च 2018 को रिलीज हुई फिल्म ‘वीरे दी वैडिंग’ में मेन विलेन के बॉडीगार्ड के रूप में अपनी भूमिका निभा कर गांव का नाम रोशन किया। फिल्म में जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। पंकज भरवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्रोइयां कलां तथा छठी से दस जमा दो डीएवी ऊना से शुरू कर उसके बाद चंडीगड़ के एक जिम में बॉडी बिल्डिंग का प्रशिक्षण लिया और अपनी पहचान क्षेत्र तथा हिमाचल सहित अन्य राज्यों में बनाई। पंकज भरवाल के पिता का देहांत लगभग 11 साल पहले हो चुका है। पंकज भरवाल के पिता पुरुषोत्तम भरवाल बिजली बोर्ड में कार्यरत थे। पंकज की दो बहने हैं। उनकी माता को बिजली बोर्ड में पिता की नौकरी मिली जो इस समय रक्कड़स्थित विद्युत कार्यालय में लिपिक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। पंकज की उपलब्धि पर पर प्रधान प्रोइयां कमलेश चौधरी, पूर्व प्रधान सरवन कुमार नरयाल तथा राजेश नरवाल, मंगत राम, कर्मदीन, जगदीश शर्मा, बबिता रानी सहित सभी गांववासियों तथा दोस्तों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें