ऊना। रॉकफोर्ड-डे-बोर्डिंग सीसे पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी गई। इसमें एडवोकेट तरुणा जसवाल एवं एडवोकेट राकेश चौधरी ने बच्चों को कानून संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर एडवोकेट तरुणा जसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए 18 साल से कम आयु में वाहन न चलाने, हेलमेट और लाइसेंस बिना वाहन न चलाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि जिंदगी अनमोल है, भूल कर भी कोई गलती न करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक सामग्री और संदेश न डालें जिससे साइबर सेल द्वारा पकड़े जाने पर सजा हो सकती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य शगुन सिक्का, प्रबंधक विनोद आनंद, सुमित आनंद, एमआर शर्मा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।