फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना अस्पताल में शव भी नहीं सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अब शवगृह में रखे गए शव भी महफूज नहीं हैं। अस्पताल के पुराने शवगृह में रखे गए शव पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर उसे क्षत-विक्षत कर दिया है। इससे अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इस खबर से बेखबर है। मीडिया के माध्यम से मामला ध्यान में लाने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। जानकारी के अनुसार सासण निवासी जसवंत सिंह की संतोषगढ़ में करंट लगने के बाद हुई मौत के बाद उसका शव ऊना अस्पताल के शवगृह में रखा गया था। लेकिन, जब सोमवार सुबह शव को देखा गया तो परिजनों के होश उड़ गए। मृतक का शरीर जगह-जगह से क्षतविक्षत था। उसे बुरी तरह से नोचा गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि शव पर किसी जंगली जानवर ने नोचा है। मामले को लेकर परिजनों में भी रोष है। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि मामला मीडिया के माध्यम से ध्यान में आया है। अस्पताल में नया शव गृह भी बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही इसे सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें