फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घालूवाल में पेड़ से गिरने पर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते घालूवाल में एक महिला पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक आशा (20) घर के समीप एक पेड़ पर चढ़कर पेड़ की छंटाई कर रही थी कि अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे जमीन पर गिर गई। इस घटना में आशा की कमर और सिर पर गंभीर चोटें आईं और परिजनों ने तुरंत उसे आनन-फानन में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। उधर, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पेड़ से नीचे गिरने पर महिला चोटिल हुई थी और उसे ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर कुछ घंटों बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें