फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाएगा नेहरु युवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस मनाएगा नेहरू युवा केंद्र
विज्ञापन

जिला भर में करवाए जाएंगे कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केंद्र 12 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा दिवस मनाएगा। इसके तहत जिला के विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक अंकुश शर्मा और लेखाकार विजय भारद्वाज ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को नेहरू युवा केंद्र थानाकलां की ओर से थानाकलां में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। 13 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 14 को देहलां में निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। 15 को शिवाय यूथ क्लब चताड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद के जीवन को समर्पित कार्यक्रम होगा। 16 जनवरी को एकता क्लब हथलौण की ओर से फिजिकल फिटनेस शिविर लगाया जाएगा। 17 को जाडला कोयडी में यूथ फॉर पीस विषय पर कार्यक्रम होगा। 18 को ऊना में जनजागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि 19 जनवरी को नेहरू युवा जागृति क्लब बीटन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें