फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैहतपुर रेलवे रोड पर हटाए दुकानों के छज्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर रेलवे रोड पर हटाए दुकानों के छज्जे
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय रेलवे रोड पर दुकानों के आगे बने टीन के छज्जों को हटाने का काम मंगलवार को शुरू किया गया। जिन दुकानों के आगे हदबंदी के आगे तक छज्जे बनाए गए हैं, उन्हें कारोबारियों को खुद ही हटाने को कहा जा रहा है। नहीं हटाए तो नगर परिषद, लोकनिर्माण विभाग तथा यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान में इस काम को अंजाम दिया जाएगा। अभी दो रोज पहले ही राजस्व विभाग, लोकनिर्माण, यातायात पुलिस तथा स्थानीय नगर परिषद ने संयुक्त रूप से अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम का आगाज करते हुए रेलवे रोड के कारोबारियों को आगाह किया था कि वह राजस्व विभाग की ओर से चिन्हित की गई लाइन से आगे अपना सामान न रखें और जिन दुकानदारों के छज्जे इस लाइन से आगे तक हैं उन्हें खुद ही हटा लें। दुकानों के आगे लगे छज्जों को हटाने की इस मुहिम के बाद लोगों ने कहा कि अब लगता है कि स्थानीय रेलवे मोड़ के चौड़ा होने की उम्मीद जग गई है। मंगलवार को छज्जे हटाने की मुहिम में यातायात प्रभारी निर्मल सिंह, उद्यमी बलराम चंदेल, नप अध्यक्षा मंजू चंदेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें