फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरवाणी शब्दों से गूंजी ऊना नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरबाणी शबद से गूंजी ऊना नगरी
विज्ञापन

रैन सवाई कीर्तन दरबार में बांधा खूब समां
संगतों को दिया गुरु मार्ग पर चलने का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
बाबा साहिब सिंह बेदी के दमदमा अस्थान पर रैन सवाई कीर्तन दरबार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में हजारों की संख्या में उपस्थित संगत को विभिन्न रागी जत्थों ने कीर्तन कर झूमने पर विवश कर दिया। समारोह के दौरान देश-विदेश से हजारों संगतों ने हाजिरी भरी। ऊना के संस्थापक बाबा साहिब सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित इस कीर्तन दरबार में बाबा बाल, महंत प्रीतपाल सिंह मीठा टिवाना होशियारपुर, संत अजीत सिंह, भाई सर्बजीत सिंह, भाई गुरमेल सिंह, भाई तरसेम सिंह, भाई हरपाल सिंह, भाई ओंकार सिंह, भाई सतिंद्रजीत सिंह, भाई गोपाल सिंह बालीवाल, भाई जगरूप सिंह, भाई कर्मजीत सिंह, भाई स्वर्ण सिंह, भाई प्यारा सिंह और भाई जगरूप सिंह ने उपस्थित संगतों को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। बुधवार शाम को शुरू कीर्तन दरबार वीरवार सुबह संपन्न हुआ। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा जी की कीर्ति को याद करते सारी रात उनका गुणगान किया। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने संगत का ऊना नगर पहुंच बाबा के जन्म दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें